फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाना क्षेत्र की जमाई कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में झुग्गी बनाकर भैंस काटने की गुप्त सूचना मिली। हिंदू गोरक्षा दल के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना और अनखीर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में मांस बरामद किया। मौके पर मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। जब्त किए गए मांस के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। फिलहाल, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि बरामद मांस किस पशु का है। हिंदू गोरक्षा दल के सदस्य दीपक ने बताया कि उन्हें शक हुआ कि यह मांस भैंस का है। पुलिस ने 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में मांस के स्रोत और इस गतिविधि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस पशु का मांस है। पुलिस ने मौके से सभी सबूत जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Source: Source