फ्रेंच ओपन में दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर को चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें हराया। मैच के दौरान पेरिस की भीषण गर्मी में सिनर शारीरिक रूप से परेशान नजर आए। उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट और कोर्ट से बाहर कूलिंग ब्रेक भी लेना पड़ा। शुरुआत में सिनर मुकाबले पर पूरी तरह हावी दिखाई दे रहे थे। लेकिन बाद में उनका खेल अचानक कमजोर पड़ गया और सेरुंडोलो ने मैच का रुख पलट दिया। इस कूलिंग ब्रेक को लेकर टेनिस जगत में बहस शुरू हो गई है। पूर्व खिलाड़ियों जिम कूरियर और टिम हेनमैन ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मैच के दौरान नियमों और खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर भी ‘हीट चीट’ को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गंभीर असर डाल सकती है। वहीं सेरुंडोलो की इस जीत को टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।
Source: Source