बिलासपुर जिला प्रशासन ने रेत के बाद अब अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने बुधवार को रतनपुर के ग्राम लिम्हा स्थित मेसर्स कश्यप कोल डिपो पर छापेमारी की, जिसका भंडारण लाइसेंस खत्म हो चुका था। कार्रवाई में करीब 1500 मीट्रिक टन कोयला, एक ट्रेलर और एक लोडर मशीन जब्त की गई और डिपो को सील कर दिया गया। मौके पर खड़ी दो जेसीबी मशीनें भी बिना अनुमति खनिज उत्खनन करते पकड़ी गईं। कार्रवाई देख दो हाईवा चालक और जेसीबी ऑपरेटर वाहन छोड़कर भाग गए, जिन्हें मौके पर सील कर दिया गया। मस्तूरी इलाके में पचपेड़ी में अवैध चूना पत्थर और लावर में अवैध रेत परिवहन करते तीन हाईवा भी जब्त किए गए। कलेक्टर और एसएसपी ने पहले ही डिपो संचालकों को चेतावनी दी थी कि गड़बड़ी मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी। विभाग के अफसरों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source: Source