अमृतसर (छेहर्टा) से वाराणसी के बीच चलने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जिसका नाम ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ (14624/14623) रखा गया है, अब 17 जुलाई से अपनी सेवा शुरू करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसे हरी झंडी दिखाने की संभावना है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) छेहर्टा से दोपहर 14:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 19:50 बजे चलेगी। अपने मार्ग में यह ट्रेन अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव छेहर्टा स्टेशन पर किया जाएगा। यह नई सेवा उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा को और अधिक सुगम और आरामदायक बनाएगी।
Source: Source