हरियाणा के हांसी में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। CIA-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान वकील कॉलोनी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह हिसार रोड स्थित केसी फार्म के पास हथियार के साथ मौजूद था। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास हथियार और कारतूस मिले। आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब हथियार के स्रोत और इसके इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source: Source