मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में होने वाले कई कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर बात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी का राष्ट्रीय उत्सव है। स्कूल और कॉलेजों में तिरंगे और वंदे मातरम के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। शिक्षण संस्थानों में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा में इसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। 13 अगस्त से विभाजन की त्रासदी से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी और 14 अगस्त को कैंडल लाइट मौन यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय और हरियाणवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि भारत के 39 पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। साथ ही गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की बात कही।
Source: Source