गैलप की एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग न करने वाले कर्मचारियों पर नौकरी खोने का जोखिम काफी अधिक है। अमेरिका में 23,000 से अधिक कर्मचारियों पर किए गए सर्वे के अनुसार, AI टूल्स का नियमित उपयोग करने वाले कर्मचारियों में छंटनी की संभावना लगभग 6 प्रतिशत है। वहीं, AI का उपयोग न करने वालों में यह जोखिम बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक इंडस्ट्री में कंपनियां तेजी से उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दे रही हैं जो AI टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। अध्ययन के मुताबिक, AI अपनाने से कार्यक्षमता और उत्पादकता में सुधार देखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI स्किल्स नौकरी की सुरक्षा के लिए जरूरी बन जाएंगे। रिपोर्ट में डिजिटल अपस्किलिंग को लगातार जरूरी बताया गया है।
Source: Source