हरियाणा के सोहना स्थित जीएलएस अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने परिसर में खड़ी करीब 14 कारों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद गुस्साए निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद 23 जुलाई तक के लिए अस्थायी समाधान निकाला गया। इसके तहत कुछ निवासियों को सोसाइटी परिसर में चारपहिया वाहन खड़े करने की अनुमति दी गई है। इसी दिन एसडीएम के सामने पार्किंग विवाद पर सुनवाई होगी। सोसाइटी प्रबंधन का कहना है कि निर्देशों के अनुसार परिसर में कार पार्किंग की अनुमति नहीं है। वहीं, निवासी आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें निजी पार्किंग के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
Source: Source