छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र में सोने के नवीनीकरण और बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर 90 लाख 28 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार को झूठे वादों और योजनाओं का भरोसा दिलाकर ठगी की। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और ठगी से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।
Source: Source