पठानकोट के सुजानपुर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डॉक्टर का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामला सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर आंचल महाजन की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। डॉक्टर ने बताया था कि उनके केबिन से मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फुटेज में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आई थीं। पूछताछ में एक आरोपी ने चोरी की वारदात और साथियों की जानकारी दी। पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनसे अन्य मामलों को लेकर पूछताछ जारी है।
Source: Source