सुकमा जिले में धान खरीदी केंद्रों की अधिक दूरी को लेकर किसानों की परेशानी सामने आई है। पूर्व मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा ने इस मुद्दे पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए नए धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति मांगी है। पत्र में बताया गया कि कई अंदरूनी इलाकों में पहले नक्सल प्रभाव के कारण केंद्र स्थापित नहीं हो पाए थे। अब हालात सामान्य होने के बाद नए केंद्रों की जरूरत महसूस की जा रही है। आदिवासी किसानों को धान बेचने के लिए 25 से 50 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। लंबी दूरी के कारण किसानों का परिवहन खर्च और समय दोनों बढ़ रहे हैं। विधायक ने बड़ेशइट्टी, बुडदी, हमीरगढ़, गोरली, भेजी और चिंतलनार क्षेत्रों में नए केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने किसानों को नजदीक में खरीदी सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। कवासी लखमा ने जल्द मंजूरी देकर किसानों को राहत देने का आग्रह किया है।
Source: Source