छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। नायब तहसीलदार पर मारपीट और विधायक की बहन से बदतमीजी के आरोप दोनों तरफ से लग रहे हैं। इस विवाद में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन काम बंद और कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। तुषार मानिक ने सच्चाई उजागर करने के लिए अपना और विधायक तथा उनकी बहन का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा। फिलहाल तहसीलों में कामकाज ठप है और प्रशासन दबाव में है। विधायक ने किसी भी जांच में सहयोग करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
Source: Source