सारंगढ़ पुलिस ने चाकूबाजी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी रोहित चौहान को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। शिकायतकर्ता शंकर अजय ने 20 जुलाई को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोपियों पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कार्रवाई थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Source: Source