अमृतसर देहाती पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के सीईआईआर हेल्प डेस्क ने दो महीनों में 300 मोबाइल ट्रेस कर रिकवर किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस की तकनीकी टीम ने पंजाब के अलावा छह अन्य राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। विशेष कार्यक्रम में एसएसपी देहाती ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल का ईएमईआई नंबर ट्रैक किया जाता है। नई सिम डालने पर फोन की लोकेशन और नेटवर्क जानकारी पुलिस तक पहुंच जाती है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
Source: Source