रायपुर से चलते ही साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोच का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो गया, जिससे यात्री पूरी रात उमस और गर्मी से बेहाल रहे। यात्रियों ने महंगा किराया चुकाकर यात्रा की थी, लेकिन उन्हें आरामदायक सफर की बजाय भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से शिकायत की, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। शिकायत के बाद भी स्टॉफ ने एसी नहीं सुधारा। अब यात्रियों ने कार्रवाई और रिफंड की मांग की है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे स्टाफ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यात्रियों को पूरी रात गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे से उचित कार्रवाई की मांग की है।
Source: Source