कबीरधाम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव में 25 पंच पदों पर बिना मतदान के ही प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। केवल दो गांवों में मतपेटी खुलेगी। सहसपुर लोहारा के दानीघटोली में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण सरपंच निर्विरोध चुन लिया गया। 1 जून को वोटिंग होगी। सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव दिलचस्प रहेगा। यहां कुल 15 वार्ड हैं और 5142 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। ईवीएम से मतदान होगा। दो स्थानों पर पंच पद के लिए मत पत्रों से वोटिंग होगी। जिले में कुल 7 सरपंच पदों पर उप-चुनाव होना था, लेकिन 6 जगहों पर चुनाव ही नहीं हो पाए।
: Source