राजनांदगांव सहित प्रदेशभर के सहकारी समिति कर्मचारियों ने रायपुर में धरना प्रदर्शन किया। सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने धान खरीदी वर्ष 2023-24 और 2025-26 से जुड़ी लंबित राशि जारी करने की मांग रखी। कर्मचारियों ने धान खरीदी से जुड़े मामलों में दर्ज FIR की कार्रवाई रोकने की भी मांग की। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कहा कि पहले उन्हें 12 माह का वेतन दिया जाता था। वर्तमान में यह घटाकर केवल 6 माह कर दिया गया है। कर्मचारियों ने पुरानी व्यवस्था बहाल कर 12 माह का वेतन देने की मांग की। उन्होंने नियमितीकरण और नौकरी में स्थायित्व की मांग भी उठाई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में भर्ती के दौरान कर्मचारियों को 50 प्रतिशत पदों पर प्राथमिकता देने की मांग की गई। प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Source: Source