सक्ती जिले के ग्राम छपोरा में फर्जी एसबीआई बैंक शाखा बनाकर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मालखरौदा पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों—मंथिर दास, रेखा साहू और मिलन साहू—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बैंक की फर्जी शाखा खोलकर लोगों को नौकरी का झांसा दिया था और उनसे भारी रकम वसूल ली थी। पुलिस अब इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और बरामदगी के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस खुलासे के बाद इलाके के ठगी के शिकार हुए अन्य पीड़ितों में भी न्याय की उम्मीद जगी है।
Source: Source