मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में एक दिन में छह लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पहले एक महिला और उसकी तीन बेटियों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली। कुछ ही घंटों बाद उसी परिवार के चाचा और भतीजे की भी अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हैं या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
Source: Source