छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की उसके पिता और भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। युवक शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। परिवार वाले इससे परेशान हो गए और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव में जहर की शीशी रख दी। पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने आरोपी पिता, बड़े भाई और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ-पैर बांधे गए थे और फिर मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद शव के पास जहर की शीशी रख दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
: Source