पंजाब के लुधियाना में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए 34 वर्षीय राहुल की गोली लगने से मौत हो गई। राहुल शहर के मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले का बेटा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान एक रेस्टोरेंट मालिक ने गोली चलाई। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले वहां मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद गोली चलने की बात सामने आई है। राहुल की मौत के मामले में परिवार के बयान के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, फायरिंग में किसकी भूमिका थी और विवाद किस बात पर हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Source: Source