लुधियाना के साहनेवाल इलाके में 10 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक वारदात में बदल गया। आरोप है कि पहले सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकियां दी गईं, जिसके बाद पीड़ित को मिलने के बहाने बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पीड़ित ने अपने परिवार को मौके पर बुलाया। इसके बाद हथियारों से लैस हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर भी गोली चला दी। इस हमले में महिला सहित परिवार के कई सदस्य घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से हथियार और कार बरामद की गई है। मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार यह घटना सोशल मीडिया विवाद और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रंजिश का परिणाम है। जांच के दौरान 7-8 अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है।
Source: Source