पंजाब के लुधियाना जिले में सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना डेहलों क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा गांव गोपालपुर के पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम काम भी करता था। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
Source: Source