लुधियाना में गलाडा की प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गांव मनसूरा में एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा मनसूरा और जोधां में बनी दो अवैध इमारतों को भी गिराया और सील किया गया। कार्रवाई पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों के अनुसार संबंधित डेवलपर्स को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह कदम उठाया गया। गलाडा की विशेष टीम ने बिना किसी विरोध के कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या संपत्ति खरीदने से बचने की अपील की है। गलाडा ने कहा कि अनधिकृत विकास में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट के तहत दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Source: Source