लुधियाना देहात के खन्ना, समराला, पायल, दोराहा, रायकोट और जगराओं नगर कौंसिल चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। 2,09,561 मतदाता 452 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान 108 वार्डों में बनाए गए 257 पोलिंग स्टेशनों पर जारी है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कुल मतदाताओं में 1,09,244 पुरुष, 1,00,303 महिलाएं और 14 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा अन्य वैध दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की उम्मीद है। प्रशासन ने मतदाताओं से बिना किसी डर, दबाव या लालच के मतदान करने की अपील की है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
Source: Source