रोहतक जिले के महम-गोहाना रोड पर निंदाना गांव के पास एक पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाबू लाल के रूप में हुई है, जो महम में एक बर्तन की दुकान पर काम करते थे। घर लौटते समय हनुमान भट्ठा के पास पिकअप ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप खुद भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घायल बाबू लाल को महम के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को रोहतक पीजीआई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रोहित के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Source: Source