हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में रविवार सुबह दो किशोर JLS नहर में नहाते समय लापता हो गए। घटना के 27 घंटे बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। लापता किशोरों में 19 वर्षीय चंद्रकांत और 11 वर्षीय दुष्यंत शामिल हैं, दोनों झज्जर जिले के रहने वाले हैं। तीन किशोर नहाने गए थे, जिनमें से एक खुद को बचाने में सफल रहा। नहर में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया था। एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय पुलिस और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। टीम ने घटनास्थल से पंप हाउस तक करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र खंगाल डाला है। रात में भी सर्च अभियान जारी रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएसपी विद्यानंद ने बताया कि मामले की जारी है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
Source: Source