नागपुर में सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाली रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने वीडियो में खुद को शहर का ‘कमिश्नर’ बताते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी। हालांकि पुलिस ने मामला वापस नहीं लिया है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री डालने को लेकर सख्ती बरतने की बात कही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। वायरल वीडियो की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। युवकों की गतिविधियों और उनके इरादों की भी जांच की जा रही है।
Source: Source