रायपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अफरातफरी मचा दी। घटना आमानाका ओवरब्रिज क्षेत्र की बताई जा रही है। तेज गति से आ रही कार ने करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टक्कर के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। दुर्घटना के बाद महिला चालक मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे में किसी बड़े नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source: Source