छत्तीसगढ़ के रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक शाकीब अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी में गया था। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने उसे सुनसान जगह ले जाकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे शाकीब को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई के साथ साजिश के तहत वारदात की गई। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते बयान दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और आरोपों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। मामले में आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
Source: Source