रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए ई-मालखाना 2.0 की शुरुआत की है। यह नई व्यवस्था देवेंद्र नगर थाने में लागू की गई है। इसके तहत थाने में जब्त सामान का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। हर जब्त वस्तु पर बारकोड लगाया जाएगा, जिसे स्कैन करते ही पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इस सिस्टम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने किया। इससे पहले कोतवाली, गंज और मोदहापारा थानों में भी यह व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार इसे चरणबद्ध तरीके से सभी थानों में लागू किया जाएगा। डिजिटल रिकॉर्ड से जब्त सामान की खोज और सत्यापन आसान होगा। इससे रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ियों की संभावना कम होगी। ई-मालखाना सिस्टम न्यायालयीन प्रक्रियाओं में भी तेजी और सुविधा प्रदान करेगा। इस व्यवस्था से केस प्रॉपर्टी की चेन ऑफ कस्टडी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। रायपुर पुलिस का लक्ष्य आधुनिक और नागरिक हितैषी पुलिसिंग व्यवस्था तैयार करना है।
Source: Source