रायपुर के मौदहापारा थाने में ई-मालखाना प्रणाली की शुरुआत की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने इसका शुभारंभ किया। इससे पहले कमिश्नरेट के कोतवाली थाने में इस व्यवस्था को लागू किया गया था। ई-मालखाना के जरिए अपराध और अन्य मामलों में जब्त सामान का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाएगा। नई प्रणाली से जब्त संपत्तियों की जानकारी व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगी। डिजिटल एंट्री होने से जब्त सामान की चेन ऑफ कस्टडी को भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा। पुलिस के अनुसार इससे न्यायालयीन प्रक्रिया में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। डिजिटल रिकॉर्ड के कारण जब्त माल की निगरानी और प्रबंधन आसान होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल और थाना प्रभारी शक्ति सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अन्य थानों में भी यह प्रणाली लागू करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ई-मालखाना व्यवस्था से पुलिसिंग अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।
Source: Source