रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने RTO कार्यालय भवन में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार्यालय के अंदर रखी कई पुरानी फाइलें और दस्तावेज आग में जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग से पुराने सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। संबंधित अधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
Source: Source