छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें बगल में स्थित हीरो बाइक शोरूम तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखी करीब 43 नई-पुरानी बाइक जलकर राख हो गईं। आग से बचाने के लिए बाहर निकाली गई 2-3 बाइक चोरी होने की जानकारी सामने आई है। कबाड़ गोदाम में खड़ा एक माजदा वाहन और एक छोटा हाथी वाहन भी जलकर राख हो गया। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन गोदाम से अब भी धुआं उठ रहा है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, जांच जारी है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। हीरो शोरूम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि आग में 43 गाड़ियों का नुकसान हुआ है।
Source: Source