सोनीपत शहर के नागरिक अस्पताल का शनिवार को सिविल सर्जन डॉक्टर अनुराधा जैन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल की रसोई में रखे आटे में कीड़े रेंगते हुए मिले, जिसने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। यही नहीं, निरीक्षण में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में भी चूक मिली। अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर की तरफ का एक गेट नहीं मिला। जबकि पीडब्ल्यूडी द्वारा जगह-जगह डाले गए मलबे पर भी सिविल सर्जन ने एतराज जताया। क्योंकि मरीजों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने तक की जगह नहीं मिल रही। परिसर में जगह-जगह टूटी दीवारें और बिखरी गंदगी देखकर सिविल सर्जन ने संबंधित स्टाफ को नोटिस देने के लिए लिखा। इस दौरान उनके साथ डॉक्टर प्रवीण भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। नागरिक अस्पताल में ठहरने वाले मरीजों को अस्पताल के अंदर बनाई गई रसोई से खाना दिया जाता है। कई दिन से रसोई में बन रहे खाने को लेकर मरीज सवाल उठा रहे थे। इसके साथ पार्किंग की समस्या से भी लोग परेशान थे। सिविल सर्जन ने अस्पताल की पूरी व्यवस्था जांचने के लिए शनिवार सुबह सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों से पंजीकरण करवाकर देखा। वहां रखे आटे में कीड़े रेंगते हुए मिले। मरीजों की सेहत के साथ हो रहे इस सीधे खिलवाड़ पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। अस्पताल में बनाया था लेबर रूम, अब पोस्टपार्टम रूम का काम लिया जाएगा निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने गायनी वार्ड के बाहर बने उस नए लेबर रूम का भी जायजा लिया, जो बनकर तैयार होने के बावजूद पिछले लंबे समय से बंद पड़ा था। अस्पताल की क्षमता और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इस बंद पड़े रूम को अब तुरंत उपयोग में लाया जाएगा। यहां डिलीवरी के बाद गर्भवती महिलाओं को शिफ्ट किया जाएगा और इसे पोस्टमार्टम रूम का नाम दिया जाएगा। इससे गायनी वार्ड में बेड की किल्लत से जूझ रही महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह रूम काफी समय पहले तैयार हो चुका था, लेकिन शुरू नहीं किया। मरीजों को हेल्थ अनुसार मिलेगा भोजन मरीजों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन ने तुरंत डाइटिशियन की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब से हर दिन मरीजों को एक जैसा खाना देने के बजाय डाइट बदलकर दी जाएगी। शुगर के मरीजों को उनकी हेल्थ कंडीशन और डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार ही विशेष डाइट मिलेगी। रसोई में रोजाना केवल ताजी सब्जियों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। हर दिन साफ सफाई की जाएगी।
Source: Source