छत्तीसगढ़ के कोरासी क्षेत्र के ग्राम रसेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल मलेवा अंचल द्वारा गायत्री मंदिर में भगवान शंकर और माता गायत्री की विधिवत आरती की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के विकास की कामना की गई। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रवक्ता पारस ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
Source: Source