मोगा के मथुरा दास सिविल अस्पताल परिसर में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश और गलत टिप्पणी को लेकर दो गुटों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इलाज कराने आए लोग अस्पताल पार्किंग में आमने-सामने आ गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसा में दोनों पक्षों के करीब 8-9 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। हमले में एक डॉक्टर की गाड़ी समेत कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। विवाद की शुरुआत सुबह बुक्कनवाला रोड पर गाली-गलौज से हुई थी, जहाँ पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही दोनों पक्ष फिर भिड़ गए और पथराव किया। घायलों में प्रदीप सिंह, लखविंदर सिंह, बेअंत सिंह और लखविंदर कौर सहित कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Source: Source