मोगा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट, चोरी, डकैती और नशा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हेरोइन, ड्रग मनी, चोरी के वाहन और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, चार आरोपी डकैती की साजिश रचते समय पकड़े गए। उनके कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। एक अन्य मामले में मोटरसाइकिल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। नशा तस्करी के मामले में दो आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जांच आगे बढ़ा रही है।
Source: Source