मोगा शहर में नगर निगम चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बूथ के बाहर खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कांग्रेस के उम्मीदवार कुनाल शर्मा और आम आदमी पार्टी के गौरव गर्ग के समर्थकों में उत्साह के कारण इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे इलाके में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात हैं।
Source: Source