भारतीय सेना ने ‘मेक इन इडिया’ के तहत तैयार स्वदेशी लॉइटरिंग मुनिशन (सुसाइड ड्रोन) ‘दिव्यास्त्र Mk-1’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह ड्रोन खुफिया जानकारी (इंटेलिजेंस), निगरानी (सर्विलांस) और सटीक हमले की क्षमता से लैस है। इसे मोबाइल प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है। दिव्यास्त्र में 500 किलोमीटर तक की रेंज और 5 घंटे तक उड़ान भरने की क्षमता है। यह ड्रोन दुश्मन के ठिकानों पर घंटों तक मंडरा सकता है और फिर सटीक वार कर सकता है। इसका उपयोग रेडार, फोटोग्राफी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के लिए भी किया जा सकता है। परीक्षण में ड्रोन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाया। सेना अब इसे बड़े पैमाने पर शामिल करने की प्रक्रिया में है। यह तकनीक भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
Source: Source