मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य केबिनेट की बैठक आज नवा रायपुर में होगी। बैठक में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा किए जाने के आसार हैं। खाद संकट और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर चर्चा होगी। किसानों को सुचारु रूप से खाद और ईंधन की आपूर्ति के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में राज्य के विकास और जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।
Source: Source