महासमुंद जिले में बलौदा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता तुलाराम बाघ निवासी ग्राम टेमरी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी हीरो सीडी डिलक्स बाइक मरम्मत के लिए गेर्रा स्थित अनिल ऑटो पार्ट्स में दी थी। रात के समय दुकान के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सरायपाली के कुटेला चौक के पास एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान करण बेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा सरायपाली के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान के पीछे से चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Source: Source