सहारनपुर में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े कथित स्लीपर सेल के चार आरोपियों को ATS ने गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि मजदूर, ड्राइवर और वेल्डर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे. आरोपियों में सहारनपुर, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के युवक शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद गांवों में सन्नाटा पसरा है और एजेंसियां नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं.
Source: Source