मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के बसई इलाके में 10 गायों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि गायों की मौत दूषित भोजन खाने से हुई है। घटना के बाद 7 से 8 अन्य गायों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने मृत गायों के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक सैंपल लिए हैं। मामले की जांच जारी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत के पीछे असली वजह क्या थी।
Source: Source