मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी विरेन्द्र सिंह बडखालसा ने शुक्रवार को भिवानी में बैठक की। बैठक लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इसमें जिला के सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन ने हिस्सा लिया। बैठक में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा हुई। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। ओएसडी ने एमिनेंट पर्सन से उनके क्षेत्रों की जनसमस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन की अपेक्षाओं पर भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि एमिनेंट पर्सन जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभा सकते हैं। विरेन्द्र बडखालसा ने कहा कि सीएम विंडो केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है। यह सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद और समाधान का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत सुनिश्चित करने को कहा। बार-बार आने वाली शिकायतों के मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण और वास्तविक समाधान में अंतर नहीं होना चाहिए। मौके पर सत्यापन और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने की बात कही गई। बडखालसा ने कहा कि हर शिकायत के पीछे एक व्यक्ति, परिवार और सरकार से जुड़ी उम्मीद होती है। उन्होंने एमिनेंट पर्सन से जनता की आवाज और समस्याएं लगातार प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Source: Source