भिवानी के प्रसिद्ध शिक्षा विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय वक्ता राजन शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नेपाल में ‘ग्लोबल एजुकेशन आइकॉन अवॉर्ड-2026’ से नवाजा गया है। अपनी नेपाल यात्रा के दौरान, उन्होंने काठमांडू सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 1200 से अधिक अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों को संबोधित किया। राजन शर्मा ने ‘भविष्य की शिक्षा’ और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक आधुनिकता के साथ जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान तकनीकी और एआई (AI) के दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व, नवाचार और मानवीय मूल्यों का विकास करना है। उनकी इस यात्रा से भारत और नेपाल के शैक्षणिक समुदायों के बीच सहयोग के नए द्वार खुले हैं।
Source: Source