भारत ने 2020 में कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था, जो प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में स्थित एक गुरुद्वारे की पार्किंग में नकाबपोश हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर जो आरोप लगाए थे, उन्हें कनाडाई पुलिस की हालिया जांच के बाद झूठा करार दिया जा रहा है। इस घटना ने भारत और कनाडा के कूटनीतिक संबंधों में काफी तनाव पैदा कर दिया था, लेकिन जांच के नतीजों ने पूरे प्रकरण पर नया मोड़ ला दिया है।
Source: Source