छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ठगी का एक मामला सामने आया है। पाताल भैरवी मंदिर के पास एक महिला को झांसा देकर ठगों ने उसके जेवर और नकदी हड़प ली। आरोप है कि ठगों ने महिला को हथेली पर भगवान दिखाने और भविष्य बताने का दावा किया। पहले उन्होंने महिला का भरोसा जीतने के लिए उसके परिवार और बच्चों से जुड़ी बातें कहीं। इसके बाद अनहोनी का डर दिखाकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने महिला से सोने की चेन और अंगूठी एक बैग में रखने को कहा। इसके अलावा उससे 1500 रुपये भी ले लिए गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से ऐसे झांसे में नहीं आने की अपील की है।
Source: Source