बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एनएच-31 फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कांवड़ियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की जान चली गई। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source