छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और कफ सिरप बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 नाइट्रोसन टेबलेट और 23 शीशी ऑनरेक्स सिरप बरामद किया गया। दोनों आरोपी पचरीघाट क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद साहू और विशाल कुमार बुनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने 20 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे ओडिशा के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीत थनापति उर्फ भोला पिछले मामले में फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Source: Source